फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said The day the count of MLAs in the state will be 34-34, there will be a BJP government.

Himachal: जयराम बोले- जिस दिन प्रदेश में विधायकों की गिनती 34-34 होगी, उस दिन भाजपा की सरकार होगी

Thu, 28 Mar 2024 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)/गगरेट(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)/गगरेट(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 06:47 PM IST
सार

बागी विधायकों पर जयराम ने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रति समर्थन जताया था। उनको टिकट देकर पार्टी ने नैतिकता निभाई है। कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में है। 

विज्ञापन
Jairam thakur said The day the count of MLAs in the state will be 34-34, there will be a BJP government.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा जिस दिन प्रदेश में विधायकों की गिनती 34-34 होगी। उस दिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी।  बागी विधायकों पर जयराम ने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रति समर्थन जताया था। उनको टिकट देकर पार्टी ने नैतिकता निभाई है। कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में है। सुख की सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। इसके लिए कांग्रेस स्वयं दोषी है। सरकार बनने के बाद विधायकों को भी सीएम मिलने का समय नहीं देते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


अब वक्त ऐसा आया कि विधायकों को चाय पीने के लिए बुलावे आ रहे हैं और विधायक जाना नहीं चाहते हैं। कहा कि सुख देने का दावा करने वाली सरकार ने किसी वर्ग को सुख नहीं दिया। सरकार के मंत्री पिता की प्रतिमा लगाने के रोते हुए त्यागपत्र देते हैं और डिप्टी सीएम उन्हें मनाने के लिए जाते हैं। सरकार के पास बजट पास करने के लिए भी बहुमत नहीं था। इसके लिए पहले भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित किया और उसके बाद बजट पास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केएल बोले-लंबी छुट्टी के बाद घर वापसी, मंडल अध्यक्ष ने बनाई दूरी

भाजपा में शामिल होने के बाद नालागढ़ पहुंचे विधायक केएल ठाकुर के स्वागत में खेड़ा गांव से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप व शिमला संसदीय सीट के प्रभारी सुखराम चौधरी के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया। सोबन माजरा में जनसभा में उपस्थित लोगों को पहले आजाद और भाजपा में शामिल होने के सफर के बारे में केएल ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी। हालांकि, भाजपा के इस स्वागत कार्यक्रम से नालागढ़ भाजपा मंडल ने दूरी बनाए रखी। पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर समेत मंडल का कोई भी पदाधिकारी समारोह में नहीं पहुंचा।
केएल ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे। वह किसी कारण लंबी छुट्टी गए हुए थे और छुट्टी समाप्त होने पर वापस भाजपा में आ गए। लेकिन वह कांग्रेस की जय कभी नहीं कहेंगे।

उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव यहां की जनता के कहने पर लड़ा था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से यहां पर विकास करवाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन कांग्रेस में कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने घर वापसी करना ही ठीक समझा। नौकरी छोड़ उन्होंने ने इसी स्थान पर भाजपा को 2012 में ज्वाइन किया था और अब दोबारा इसी जगह दोबार भाजपा में शामिल हुए।
जब मंत्री व विधायक के नहीं हुए काम, तो जनता का क्या हाल : कश्यप सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब पंद्रह माह के भीतर सरकार के विधायक व मंत्री विरोध करने लगे हैं। इनकी ही पार्टी के विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इसलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं कि उनके विस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। जब विधायकों के काम नहीं हुए तो आम जनता के काम कहां होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed