{"_id":"668fd0d12ad9f943400b56bd","slug":"jairam-thakur-said-government-should-buy-telescopic-cartons-left-over-from-gardeners-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: जयराम ठाकुर बोले- बागवानों से बचे टेलीस्कोपिक कार्टन खरीदे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: जयराम ठाकुर बोले- बागवानों से बचे टेलीस्कोपिक कार्टन खरीदे सरकार
Thu, 11 Jul 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:03 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब के सीजन की शुरुआत हो गई है। भाजपा की सरकार में ही बागवानों के लिए यूनिवर्सल कार्टन में सेब बेचने की पहल की गई थी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब के सीजन की शुरुआत हो गई है। भाजपा की सरकार में ही बागवानों के लिए यूनिवर्सल कार्टन में सेब बेचने की पहल की गई थी। कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने बिना पूरी तैयारी के यूनिवर्सल कार्टन को सेब खरीद में अनिवार्य कर दिया। सभी बागवानों के पास हजारों की संख्या में टेलिस्कोपिक कार्टन पहले से पड़े हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। सरकार टेलिस्कोपिक कार्टन को बागवानों से उचित मुआवजा देकर वापस ले, जिससे बागवानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में सेब का सीजन शुरू होने के ठीक पहले यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
अर्ली सीजन से जुड़े बागवानों ने टेलिस्कोपिक कार्टन की व्यवस्था पहले से कर ली थी। अब बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यदि वह टेलिस्कोपिक कार्टन में ले जाते हैं तो आढ़ती खरीदने से मना कर दे रहे हैं। इस कारण एक तरफ उनका सेब नहीं बिक पा रहा और दूसरी तरफ मंडी से वापस लाने का अतिरिक्त खर्च भी हो रहा है। कार्टन न होने के कारण बागवान और आढ़ती दोनों परेशान हैं और सरकार ने नियम लाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया को यह भी बताना चाहिए कि विकास का एक भी काम न करने के बाद भी सरकार की ओर से कर्ज क्यों लिया जा रहा है।
विज्ञापन