फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur new announcement for employment generation

युवाओं को रोजगार देने के लिए जयराम ठाकुर ने किया नया एलान

Wed, 10 Jan 2018 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (कांगड़ा) Updated Wed, 10 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur new announcement for employment generation

बेरोजगारी भत्ता देना समस्या का हल नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना जरूरी है और इस पर सरकार काम करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तपोवन में पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में सभी बेरोजगारों युवाओं को नौकरी देना असंभव है। सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर देने के लिए कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनाव में अपने घोषणापत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, बाद में कांग्रेस सरकार ने इसे कौशल विकास भत्ता बना दिया, लेकिन इससे बेरोजगार युवाओं को कोई लाभ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार ने बेरोजगार युवाओं से भत्ते के नाम पर सिर्फ मजाक ही किया था। जयराम ने कहा कि सूबे में दस लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं, लेकिन कौशल विकास भत्ता करीब 19 हजार युवाओं को ही मिला। 

ख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारी की समस्या का हल नहीं है। खुद बेरोजगार इससे उत्साहित नहीं हुए। बकौल जयराम हालांकि सरकारी क्षेत्र में सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना असंभव है। सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर देने के लिए कदम उठाएगी।

अनावश्यक नियुक्तियां नहीं होंगी

jairam thakur new announcement for employment generation

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बोर्डों व निगमों में कई अनावश्यक नियुक्तियां कर रखी थीं, लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इन नियुक्तियों के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति का भी आकलन करेगी व उसके बाद ही नियुक्तियां होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार अपने स्तर पर प्रदेश की आर्थिक दशा मजबूत करने के उपाय तलाशेगी। साथ ही केंद्र से भी हरसंभव सहायता ली जाएगी।

यहां खुलेंगे महिला सेल

jairam thakur new announcement for employment generation

 महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सरकार शिमला, मंडी और धर्मशाला स्थित तीनों पुलिस रेंज में महिला सेल स्थापित करेगी। यहां दर्ज मामलों की मुख्यमंत्री कार्यालय में बने सेल से 24 घंटे मानीटरिंग होगी।

ऐसे मामलों पर 48 घंटे में एक्शन भी लिया जाएगा।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया, ट्रांसफर माफिया सहित सभी माफिया का सफाया किया जाएगा। सरकार प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालेगी।

जनता की सभी उम्मीदों पर सरकार खरा उतरेगी। पिछली सरकार के समय सूबे में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए हैं। जनता के मन में कानून व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा हुआ है। गुड़िया और होशियार सिंह मामलों से जनता का पुलिस प्रशासन पर से जो भरोसा टूटा है, उसे फिर से कायम किया जाएगा।

सूबे के निचले इलाकों के शीतकालीन प्रवास को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सर्दियों में ही नहीं, बल्कि साल में किसी भी समय वह सूबे के किसी भी क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।

हालांकि निचले क्षेत्रों में शीतकालीन प्रवास की परंपरा अभी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सूबे में फोरलेन के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार हवाई और रेल सेवा के विस्तार के लिए भी कदम उठाएगी।

कांग्रेस सरकार ने खाली किया सीएम राहत कोष : जयराम

jairam thakur new announcement for employment generation

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष पूरी तरह खाली कर दिया है। पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम तीन माह में राहत कोष का सारा धन बांट दिया। इस कारण गरीब लोगों के इलाज के लिए नई सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से धन जारी नहीं कर पा रही है।

मुख्यमंत्री ने तपोवन विधानसभा में यह बात कही। सीएम ने कहा कि लोग उन्हें गुलदस्ते या अन्य उपहार देने के बजाय मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके। उन्होंने कहा कि सीएम राहत कोष में सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपने वेतन से एक-एक लाख रुपये के अंशदान का निर्णय लिया है।

दिल से करें आदर, पांव न छूएं
मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान दोहराया कि लोग उनके, मंत्रियों और विधायकों के पांव न छूएं। पांव छूने की प्रचलित परंपरा से वह असहज महसूस करते हैं, क्योंकि कई बुजुर्ग लोग भी उनके व मंत्रियों के पांव छूने लगते हैं। जयराम बोले- लोगों का उनके प्रति दिल में आदर ही काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed