फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur meeting with officer at shimla

जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लिया ये बड़ा फैसला

Wed, 27 Dec 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Wed, 27 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
 jairam thakur meeting with officer at shimla

मुख्यमंत्री नामित होने के बाद जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ शिमला के पीटरहॉफ में बैठक की। बैठक में 27 दिसंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


बैठक में कई भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावा सामान्य प्रशासन और अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयराम ठाकुर ने आदेश दिए कि वीवीआईपी के मध्य बेहतर समन्वय स्‍थापित किया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं सरकार के साथ समन्वय स्‍थापित करने का आग्रह किया ताकि वीवीआईपीएस को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने के लिए शिमला में विभिन्न स्‍थानों पर आठ से दस एलईडी स्‍थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे शिमला पहुंचेंगे पीएम मोदी

 jairam thakur meeting with officer at shimla

इसके अलावा मंडी के सेरी मंच, कुल्लू और सुंदरनगर में भी इस तरह की व्यवस्‍था की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर सुबह करीब पौने 11 बजे रिज मैदान पहुंच सकते हैं। दोपहर तक प्रधानमंत्री का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। 

गौरतलब है कि हिमाचल की नई सरकार के 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आने का कार्यक्रम है। इसके अलावा 10 राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। 
 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शिमला पहुंचे

 jairam thakur meeting with officer at shimla
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा शिमला पहुंच गए हैं। ‌शिमला पहुंचने नामित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीटरहॉफ में नड्डा का स्वागत किया। शाम के समय नड्डा रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed