फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur father's death anniversary function at mandi

जयराम के पिता की बरसी पर हुआ कन्या पूजन, परिजनों ने खुद पकाया खाना

Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जंजैहली (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, जंजैहली (मंडी) Updated Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
 jairam thakur father's death anniversary function at mandi

एक तरफ पूरा मंडी जयराम ठाकुर के सीएम नामित होने पर पटाखे फोड़कर, डीजे की धुनों पर नाच गाकर खुशी मना रहा है, वहीं उनके पिता की पहली बरसी पर तांदी में परिजनों ने खुद खाना पकाया। 

विज्ञापन


पूरे परिवार ने सादगी के साथ कन्या पूजन कर जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। उन्होंने खुद ही खाना बनाया और बर्तन भी साफ किए। जयराम के पिता का देहांत 25 दिसंबर, 2016 को हुआ था। सोमवार को जयराम पिता की बरसी में शामिल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


उनकी गैर मौजूदगी में उनकी माता, बहनों अनु ठाकुर और पूर्णू ठाकुर एवं भाइयों ने घर पर ही कंजक पूजन करवाया और स्वयं ही खाना बनाकर 20 से 25 लोगों को खिलाया। दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ उनके घर 1 दिन पहले ही पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 एकत्र होकर साफ किए बर्तन

 jairam thakur father's death anniversary function at mandi

सोमवार सुबह घर पर कुल पुरोहित मुरारी लाल घर का दरवाजा खटखटाता है। सीएम की सबसे छोटी बहन अनु रसोई घर का दरवाजा खोलती हैं। दरवाजे पर पंडित को देखकर उन्हें अंदर आने को कहा जाता है। घर की छोटी भाभी खेमदासी पंडित को चाय पान करवाती हैं।

पंडित जयराम की माता से परिवार का कुशल मंगल पूछते हैं।इसके बाद पूजा के लिए सामग्री आदि की व्यवस्था करने को कहते हैं। पंडित की ओर से पूजा-पाठ की सामग्री तैयार की जाती है। घर में पूजा शुरू होती है। इसके लिए कन्याओं को बुलाया जाता है।

कन्याओं को जयराम की भांजी कुंजन उन्हें पूजा स्थल तक ले जाती हैं। पंडित की ओर से पूरे परिवार को एकत्र करके पूजा की हर रस्म को निभाया जाता है। बाद में पंडित जयराम की माता को कंजकों को टीका लगाने को कहते हैं। पांचों कन्याओं की पूजा करने के बाद उन्हें दान दक्षिणा दी जाती है।

सभी कन्याओं को भोजन खिलाया जाता है। इसके बाद जयराम के बड़े भाई नंतराम, बड़ी भाभी राधा देवी, छोटा भाई बीर सिंह अपनी पत्नी खेमदासी के साथ कन्याओं को गर्म पानी से चमन (पानी पिलाना) करवाते हैं।

माता ब्रिकमू देवी अपने परिवार के साथ रसोईघर में जाती हैं और घर में कार्य करने वाले लड़के चमन ठाकुर को खाना निकलने के लिए कहती हैं। इसके बाद पूरा परिवार बड़ी सादगी के साथ जमीन पर बिछी हुई मैट पर बैठकर भोजन ग्रहण करता है। खाना खाने के बाद पूरे परिवार ने मिलकर घर के सभी बर्तनों को साफ किया और पूरे घर का सामान भी व्यवस्थित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed