जयराम ठाकुर: हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा
प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक कांग्रेस को सिखाएंगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को भारी मतों से जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। इसी के साथ हिमाचल में होने वाले छह विधानसभा सीटों के चुनाव में भी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक कांग्रेस को सिखाएंगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे।
शनिवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है और अब कुर्सी हाथों से फिसलती देखकर मुख्यमंत्री विधायकों पर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। सरकार और प्रदेश की यह हालत करने के वही जिम्मेवार हैं। चुनाव सिर पर होने के बाद भी मुख्यमंत्री प्रदेश की नहीं अपनों की चिंता में व्यस्त रहे। आचार संहिता लगते-लगते भी अपने चहेतों को ओएसडी, सलाहकार और बोर्ड के चेयरमैन बनाते रहे।