{"_id":"64fb2cfc7f2f394979075179","slug":"jairam-ramesh-said-the-statement-of-the-director-of-the-prestigious-institute-is-shocking-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जयराम रमेश बोले- प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का बयान चौंकाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जयराम रमेश बोले- प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का बयान चौंकाने वाला
Fri, 08 Sep 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:54 PM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जयराम रमेश ने पोस्ट लिखी है कि एक प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का बयान चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश
- फोटो : Social Media
विस्तार
आईआईटी मंडी के निदेशक के सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित वीडियो पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जयराम रमेश ने पोस्ट लिखी है कि एक प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी की जानकारी हमारे पूर्वजों को थी। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि जलवायु में कोई बदलाव नहीं आया है, जबकि हमारे यहां हुआ है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ मंत्री ने न्यूटन और आइंस्टीन को भ्रमित किया, जबकि दूसरे ने डार्विन को पाठ्यपुस्तकों से बाहर करने को सही ठहराया। अब एक प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का यह चौंकाने वाला बयान है। उन्होंने वास्तव में दिखा दिया है कि वह इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं। वह जितना अधिक समय तक रहेेंगे, वैज्ञानिक सोच की भावना को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचेगा। विज्ञान और आध्यात्मिकता एक बात है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों द्वारा पेश किए गए विज्ञान और मूर्खतापूर्ण सिद्धांत बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन