जयराम सरकार ने वापस बुलाए ये रिटायर अफसर, फिर ली जाएंगी सेवाएं
जयराम सरकार ने टीसीपी से सेवानिवृत्त हुए अफसरों को वापस बुलाया है। भवन निर्माण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सख्त नियम और कसौली में होटलियरों पर की जा रही कार्रवाई के चलते सरकार पुराने अफसरों की सेवाएं लेने जा रही है। इन अफसरों को 3 से 4 महीने के लिए मानदेय पर रखा जाएगा।
टीसीपी के आवेदन के बाद प्रदेश सरकार ने फाइल को मंजूरी दे दी है। टीसीपी में स्टेट प्लानर रहे एनएन गौतम बीते चार पांच साल पहले रिटायर हो चुके हैं। इसी तरह सतीश शर्मा भी बीते चार महीने टाउन प्लानर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
बताया जा रहा है कि इन दोनों अफसर को भवन निर्माण को लेकर काफी तजुर्बा है। भवन निर्माण को लेकर पॉलिसी और नियम बनाने में सतीश शर्मा का अहम योगदान रहा है।
स्टेट प्लानर इसी महीने होंगे सेवानिवृत्त
टीसीपी कार्यालय में अफसरों की भारी कमी चल रही है। स्टेट प्लानर संदीप शर्मा इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एक के बाद एक अफसरों की सेवानिवृत्त के बाद टीसीपी महकमा खाली होता जा रहा है।
जूनियर इंजीनियर से लेकर, लिपिक, अधीक्षक, ड्राफ्ट्समैन के पद काफी समय से खाली चल रहे हैं।