फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jail warder recruitment in HP Written exam for jail warder recruitment on 28th centers in Shimla Dharamshala

Jail warder recruitment In HP: जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा 28 को, शिमला, धर्मशाला और मंडी में केंद्र

Mon, 22 Jul 2024 06:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग जेल वार्डर के पदों को भरने जा रहा है. इसके लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। अभ्यर्थियों को क्या ध्यान रखना जरूरी है जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jail warder recruitment in HP Written exam for jail warder recruitment on 28th centers in Shimla Dharamshala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे शिमला, मंडी और धर्मशाला में स्थापित केंद्रों में होगी। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। विभाग के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में होगा। अधीक्षक कारागार जिला एवं मुक्त कारागार बिलासपुर नोखू राम भारद्वाज ने बताया कि मंडी रेंज में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी के अभ्यर्थी हैं। इनकी भर्ती मंडी कॉलेज में होगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार कांगड़ा, चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महानिदेशक ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे पहले सुबह 10:00 बजे केंद्र पर पहुंचने का आह्वान किया है। परीक्षा के प्रवेश पत्र कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से या फिर 23 जुलाई के बाद अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। अभ्यर्थी अपने साथ काला और नीला पैन और कार्ड बोर्ड लाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 पर संपर्क किया जा सकता है। अधीक्षक कारागार जिला एवं मुक्त कारागार बिलासपुर नोखू राम भारद्वाज ने बताया कि मंडी रेंज में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी के अभ्यर्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed