फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jagat Negi said Every month, intkaal day will be celebrated in Tehsil headquarters.

शिमला: जगत नेगी बोले- हर महीने, तहसील मुख्यालयों में मनाया जाएगा इंतकाल दिवस

Tue, 17 Oct 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

विधानसभा में भू-राजस्व अधिनियम में संशोधन कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि लोगों को समय पर सेवाएं देने के लिए किया है। 

विज्ञापन
Jagat Negi said Every month, intkaal day  will be celebrated in Tehsil headquarters.
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हर महीने हर तहसील मुख्यालय पर इंतकाल दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत इस महीने 30 और 31 अक्तूबर को इंतकाल दिवस से होगी। इस दिन तहसील मुख्यालयों पर प्राथमिकता के आधार पर लंबित इंतकाल के मामले निपटाए जाएंगे। यह बात राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सचिवालय में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंतकाल के करीब 22,000 मामले लंबित हैं। विधानसभा में भू-राजस्व अधिनियम में संशोधन कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि लोगों को समय पर सेवाएं देने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनमंच पर करोड़ों लुटाए, जनमंच सरकार के लिए लंच मंच और अफसरों के लिए झंड मंच बनकर रह गया, इसके कारण इंतकाल के मामले बढ़ गए।

विज्ञापन


नेगी ने कहा कि सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ देने का फैसला लिया है। हिमाचल में लागू वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से इसमें व्यवधान पड़ रहा है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए एफसीए को हटाने की राज्यपाल से सिफारिश की है। नौतोड़ नियमों में 20 बीघा से कम भूमि वालों को 20 बीघा तक भूमि देने का प्रावधान है। राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 5 में दी गई शक्तियों का प्रयोग कर एफसीए की औपचारिकता हटा सकते हैं। पहले भी इस तरह की राहत दी गई है। राज्यपाल ने विधि विभाग की राय जानने के लिए प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव भेजा था। विधि विभाग ने टिप्पणी के साथ प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेज दिया है। उम्मीद है राज्यपाल जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के हित में फैसला लेंगे।
विज्ञापन


बिंदल बताएं, स्पीकर पद से क्यों था हटाया
कांग्रेस सरकार में विकास कार्य ठप होने के राजीव बिंदल के आरोपों पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि बिंदल साहब ये बताएं कि उन्हें भाजपा ने स्पीकर पद से क्यों हटाया था। प्रदेशाध्यक्ष पद से क्याें बाहर किए गए। नेगी ने कहा कि धन की कमी के बावजूद सरकार ने अपने संसाधनों के दम पर राहत पैकेज दिया है। पहली बार मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावितों को 7 लाख दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनजातीय क्षेत्र में नाटियां लगा रहे है जबकि उन्हें यह बताना चाहिए कि आपदा राहत में कोई कमी तो नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed