Himachal: जगत नेगी बोले- इस सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब, मानक तय
बागवानी और राजस्व मंत्री जगत नेगी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि टेलिस्कोपिक कार्टन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। टेलिस्कोपिक कार्टन में सेब नहीं बिकेगा। यदि कोई बेचेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सेब अब यूनिवर्सल कार्टन में ही बिकेगा। सरकार ने इस सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में सेब खरीद का एलान कर दिया है। बागवानी और राजस्व मंत्री जगत नेगी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि टेलिस्कोपिक कार्टन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। टेलिस्कोपिक कार्टन में सेब नहीं बिकेगा। यदि कोई बेचेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल वजन के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था की गई थी और अब यूनिवर्सल कार्टन को नीतिगत तरीके से लागू किया जा रहा है। इससे बागवानों को फायदा होगा। कार्टन कितने किलो और किस तरह का रहेगा इसको लेकर जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।
एक बॉक्स में 20 से 21 किलो सेब और हाफ बॉक्स में 12 किलो की पैकिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बागवान पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन की मांग कर रहे थे। सरकार की ओर से इस पर गहन मंथन किया गया और आईआईटी रुड़की व मंडी से भी इसको लेकर चर्चा की। बागवानी सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया और लोगों से सुझाव लिए गए। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सेब वजन के हिसाब से खरीदने के समय भी हल्ला कर रहे थे लेकिन वजन के हिसाब से खरीद होने से बागवानों को फायदा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.