फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jagannath Rath Yatra will be taken out in the city on 7th

Shimla News: शहर में सात को निकाली जाएगी जगन्नाथ रथयात्रा

Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra will be taken out in the city on 7th
शिमला। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ इस दिन अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं। राजधानी शिमला में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा होगी। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 11:00 बजे भगवान जगन्नाथ की पूजा होगी। भगवान जगन्नाथ को फलों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजमान किया जाएगा। रथ में भाई, बहन के साथ भगवान की पूजा करने के बाद कालीबाड़ी मंदिर में रथ खींचकर परिक्रमा की जाएगी। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी पंडित मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि इस दिन भगवान के दर्शन करना शुभ माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article