फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jadugar Samrat Shanker Interview In Shimla

जादूगर सम्राट शंकर ने लंदन के शो में किया था कुछ ऐसा, दर्शक हो गए थे हैरान

Sat, 16 Jun 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Jun 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Jadugar Samrat Shanker Interview In Shimla
जादूगर सम्राट शंकर

राजधानी शिमला में इन दिनों जादूगर सम्राट शंकर का शो चल रहा है। अमर उजाला से खास बातचीत में जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि एक बार लंदन में शो के दौरान उन्होंने दर्शकों की हाथों में पहनी घड़ी का समय ही बदल दिया था।

विज्ञापन


दरअसल जादूगर सम्राट शंकर शो में एक घंटा देरी से पहुंचे थे इस पर वहां मौजूद लोग नाराजगी जताने लगे। जादूगर सम्राट शंकर ने कहा अपनी घड़ी तो देखो मैं पांच मिनट पहले शो में पहुंच गया हूं।
विज्ञापन


जब दर्शकों ने घड़ी देखी तो सच में घड़ी का समय बदल गया था। शो शुरू होने से पांच मिनट पहले वे पहुंच चुके थे। यह सब उन्होंने हिप्नोटाइज कला से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 70 फीसदी ट्रिक्स और 20 फीसदी हिप्नोटाइज कला

Jadugar Samrat Shanker Interview In Shimla

जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि 70 फीसदी ट्रिक्स और 20 फीसदी हिप्नोटाइज कला के जरिए वे ये सारे करतब करते हैं। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जादूगर सम्राट शंकर अब तक 28 हजार से ज्यादा शो कर चुके हैं।

इनमें से 23 हजार शो इन्होंने चैरिटी के लिए किए हैं। कारगिल शहीदों, गुजरात भूकंप, सुनामी और समाज के कमजोर वर्गों के लिए अब तक 1 करोड़ 70 लाख रुपये विभिन्न कोषों में जमा करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed