दिल्ली में होगी आईटीआई की लीक आंसर-की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के द्वितीय सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा की आंसर-की लीक होने के मामले की दिल्ली में जांच होगी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग को मामला भेज दिया है।
अब डीजीटी कार्यालय ही पेपर रद्द करने या न करने का फैसला लेगा। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा आरडी धीमान ने बताया है कि लीक हुई आंसर-की सही है या नहीं। इसकी जांच दिल्ली कार्यालय को भेज दी है।
वीरवार को प्रदेश भर के 200 से अधिक आईटीआई में सुबह दस बजे परीक्षा शुरू हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे वायरल होगई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
दस हजार प्रशिक्षुओं ने दी यह परीक्षा
करीब दस हजार प्रशिक्षुओं ने वीरवार को यह परीक्षा दी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलेपमेंट दिल्ली के डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग की तरफ से प्रश्न पत्र बैंकों में भेजे जाते हैं।
बैंकों से ये प्रश्न पत्र आईटीआई प्रबंधनों को परीक्षा से एक दिन पूर्व दिए जाते हैं। आईटीआई प्रबंधन की सुरक्षा में इन्हें रखा जाता है। परीक्षा से ठीक आधे घंटे पूर्व इन प्रश्नपत्रों को खोला जाता है। यदि प्रश्नपत्र कम हो तो ई-मेल पर भेजे गए प्रश्नपत्रों को पासवर्ड डाल कर खोला जाता है।
प्रश्नपत्रों की फोटो स्टेट कॉपी ही प्रशिक्षुओं को दी जाती है। वीरवार को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह दस बजे आरंभ हुई। लेकिन, सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे ही लीक हो गई।