फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iti nine principal promoted.

आईटीआई के 9 प्रिंसिपलों को पदोन्नति का तोहफा

Sat, 29 Nov 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
iti nine principal promoted.

प्रदेश सरकार ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) के 9 प्रिंसिपलों को पदोन्नत कर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


पदोन्नत किए अंशुल भारद्वाज को आईटीआई बिलासपुर से आईटीआई घुमारवीं, सुनील कुमार को नाहन से कांगड़ा, मनवीर सिंह चौहान को सोलन से आईटीआई रामपुर बुशहर शिमला, विनोद कुमार को चंबा से ज्वाली कांगड़ा, देवेंद्र सिंह जमवाल को शमशी से जलोग शिमला, प्यार चंद को नाहन से गगरेट ऊना, अजय कुमार गुलेरिया को संधोल, इंदर सिंह ठाकुर को मंडी और सुरजीत सिंह को ज्वाली से आईटीआई ऊना नियुक्ति दी है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन ने आदेश जारी करते हुए सभी प्रिंसिपलों से 10 दिन के भीतर ज्वाइनिंग देकर निदेशक टेक्निकल एजूकेशन को सूचित करने को कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रिंसिपलों की पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली, प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा संजय गुप्ता और  तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल का आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से पदोन्नतियां रुकी पड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed