फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITBP soldier shoot fire at chamba.

नशे में धुत जवान ने की फायरिंग, दफ्तर फूंका

Mon, 24 Nov 2014 02:54 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
ITBP soldier shoot fire at chamba.

पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देर रात ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने केंद्रीय स्पेशल ब्यूरो (इंटेलीजेंस) के दफ्तर में ही आग लगा दी। एयरफोर्स स्टेशन से सटे इस दफ्तर की हेरिटेज बिल्डिंग जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन


भवन के साथ खुफिया एजेंसी का महत्त्वपूर्ण रिकार्ड और अन्य सामान भी जल गया है। दफ्तर को आग लगाने से पहले नशे में धुत इस जवान ने अपनी रायफल से कई राउंड फायर भी किए। फायरिंग के बीच साथी जवानों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


फायरिंग और आग से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आईटीबीपी के ये जवान केंद्रीय स्पेशल ब्यूरो (इंटेलीजेंस) कार्यालय की सुरक्षा में तैनात थे। आरोपी जवान अमन कुमार निवासी गांव कोरियावास, नारनौल हरियाणा को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरक में पी रहा था शराब

ITBP soldier shoot fire at chamba.

केंद्रीय खुफिया एजेंसी के इस कार्यालय को जला कर राख करना देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चूक माना जा रहा है। डलहौजी के मोती टिब्बा में संवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन के साथ केंद्रीय स्पेशल ब्यूरो (इंटेलीजेंस) का कार्यालय है।

संवेदनशील क्षेत्र में बना इस कार्यालय खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। छह कमरों के इस कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के सुपुर्द है। आईटीबीपी के चार जवान सुरक्षा में तैनात हैं। शनिवार को एक जवान छुट्टी पर था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को सुरक्षा में तैनात जवान अमन कुमार स्थानीय दोस्त के साथ बैरक में ही शराब पी रहा था। इसका साथी जवानों जवानों हितेश व अनिल कुमार ने विरोध किया और इसकी जानकारी कंपनी कंमाडर को दी।

शराब पीने से रोका तो भड़क गया जवान

ITBP soldier shoot fire at chamba.

उसे सुरक्षा के कारणों का हवाला देते हुए साथी जवानों ने रोका। इससे अमन कुमार भड़क गया। गुस्से में उसने पहले साथियों से मारपीट की और फिर अचानक बंदूक उठाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के चलते साथी जवान भाग निकले।

इसी बीच उसने परिसर में ही खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ना शुरू कर दिया। बाद में वापस आया और मिट्टी का तेल छिड़ककर दफ्तर में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक छह कमरों का पूरा भवन जलकर राख हो गया था।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है। केंद्रीय स्पेशल ब्यूरो और पुलिस आरोपी जवान के मोबाइल रिकार्ड को भी खंगाल रहे है। मौके पर मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्पेशल ब्यूरो के आला अफसर भी डलहौजी पहुंच चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed