फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   italy variety apples in himachal.

हिमाचल के बागवान उगाएंगे इटली का सेब, नाशपाती

Thu, 03 Mar 2016 01:20 PM IST
अनिल कंवर/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
अनिल कंवर/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Thu, 03 Mar 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
italy variety apples in himachal.

हिमाचल में अब इटली का सेब क्रांति लाएगा। इसके साथ ही नाशपाती की किस्में भी आएंगी। प्रदेश में इटली की सेब प्रजातियों की भारी मांग है। इसे देखते हुए इटली से फलदार पौधों की उन्नत किस्मों का प्लांटिंग मैटीरियल आयात किया जा रहा है।

विज्ञापन


उच्च गुणवत्ता का प्लांट मैटीरियल बागवानों को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए दो सदस्यों का एक दल इटली हॉलैंड का दौरा कर वापस लौट आया है। यह दल 13 फरवरी से 23 फरवरी तक इटली हॉलैंड की सात नर्सरियों में विजिट कर चुका है।
विज्ञापन


पहले फेज में सेब और नाशपाती के 2.10 लाख पौधे आयात होंगे। दो सदस्यीय दल में नौणी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विजय सिंह ठाकुर, निर्देशक और प्रगतिशील बागवान जितेंद्र सरकैक शामिल थे। मिशन फॉर इंटीग्रेटिड डेवलपमेंट हॉर्टिकल्चर (एनआईडीएच) की वर्ल्ड बैंक के प्रोजैक्ट के तहत नौणी यूनिवर्सिटी के संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश शर्मा आजकल इटली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 तक बागवानों को इटली के उन्नत किस्मों के सेब, नाशपाती के पौधे मिल सकेंगे। प्रदेश में दो अलग प्रोजेक्टों के तहत प्लांट मैटीरियल बना रहा है। बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स के आग्रह पर हिमाचल में पहली बार इटली का सेब क्रांति लाएगा, जिससे आने वाले समय में बागवान इटली से निर्यात सेब और नाशपाती का लाभ उठा सकेंगे।

डॉ. परमार यूनिवर्सिटी नौणी के निर्देशक जितेंद्र सरकैक ने बताया कि सेब का रूट स्टॉक एमएम 106 और नाशपाती की एबीसी रूट स्टॉक को इस बार लाया जा रहा है। नाशपाती की एबीसी प्रजाति पहली बार भारत में आएगी। जितेंद्र सरकैक ने बताया कि इटली हॉलैंड में कलमें करने का तरीका बहुत हाईटेक है। इटली से पहले फेज में इस बार सेब, नाशपाती की उन्नत किस्मों के करीब 2 लाख 10 हजार पौधे आयात होगा। यह पौधे दो अलग-अलग प्रोजेक्टों के तहत लाए जा रहे हैं।


यह है इटली से आने वाले सेब की खासियत
इटली से आने वाले सेब और नाशपाती के पौधे करीब 20 से 25 साल पुराने हैं। इटली का सेब देखने में बहुत आकर्षक होता है। इसके साथ ही इस सेब की गुणवत्ता बढ़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed