फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Italy plants planted in apple gardens of himachal

हिमाचल के सेब बगीचों में लहलहा रही इटली की पौध

Sun, 11 Nov 2018 01:33 PM IST
देवराज शर्मा, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
देवराज शर्मा, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Sun, 11 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Italy plants planted in apple gardens of himachal

सेब की पैदावार के लिए विख्यात हिमाचल के बगीचों में धीरे-धीरे इटली के सेब लहलहाने लगे हैं। इटालियन सेब की विभिन्न प्रजातियों के पौधे पेड़ बनकर बागवानों को मालामाल कर रहे हैं। जिले में पिछले चार-पांच वर्षों से इटली की प्रजाति के हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


ये अब फल देने लगे हैं। इटालियन प्रजाति के सेब के हजारों पौधे प्रदेश के सेब उत्पादक जिलों में लहलहा रहे हैं। इस साल भी करीब 90 हजार नए पौधे तैयार किए गए हैं। जल्द ये पौधे प्रदेश के बागवानों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इटली से लाई गई प्रजातियों में सुपर चीफ, स्पर, रेड ग्लोक्स, गेलगाला आदि प्रमुख हैं। सिरमौर के उद्यान केंद्र बागथन में इटली से लाए गए सेब के 90 हजार
पौधे तैयार किए गए हैं। विश्व बैंक के बजट के माध्यम से तैयार इटली से लाए गए सेब के करीब 90 हजार पौधे सभी जिलों में आवंटित किए जाएंगे।

अभी बागथन में 230 बीघा में से 31 बीघा भूमि पर सेब के 90 हजार पौधे तैयार हो रहे हैं। इन्हें जनवरी-फरवरी में बागवानों को बांटा जाएगा। ये पौधे समुद्र तल से 15 हजार की ऊंचाई वाले क्षेत्रों जहां कम समय में फल देना शुरू करेंगे, वहीं इसकी मिठास भी अच्छी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है खासियत

Italy plants planted in apple gardens of himachal

विशेषज्ञों के अनुसार इटली से लाए गए इन पौधों का पहले नौणी विश्वविद्यालय में शोध किया गया। उद्यान विभाग के उद्यान विकास अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि बागथन में इस वर्ष करीब 90 हजार सेब के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जनवरी व फरवरी महीने में यह पौधे बागवानों को दिए जाएंगे। 

यह सेब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी हो सकता है। इस सेब के पौधे जिन बागवानों ने 2017 में लिए थे, वर्ष 2018 में वह फल देने लगे। यानी ये पौधे एक वर्ष में ही फल दे देते हैं, पांच साल में सेब का एक पेड़ 40 से 50 किलोग्राम सेब की पैदावार तैयार करता है। 

बाजार में मिलते हैं बेहतर दाम
अन्य फलों की अपेक्षा इटली से आ रही प्रजाति के सेब के बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। अन्य प्रजाति के सेब से पहले ही इस पौधे की फसल आती है। डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि हाल ही में हुए सेब सीजन में इटली की प्रजाति के सेब की कीमत रॉयल प्रजाति के सेब से 20 फीसदी अधिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed