फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Italy-Netherlands plants will strengthen the economy of Himachal's gardeners

इटली-नीदरलैंड के पौधे मजबूत करेंगे हिमाचल के बागवानों की आर्थिकी

Wed, 11 Dec 2019 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Italy-Netherlands plants will strengthen the economy of Himachal's gardeners
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के किसानों-बागवानों की आर्थिकी को इटली और नीदरलैंड के पौधे मजबूत करेंगे। उद्यान विभाग ने इन प्रजातियों के करीब पौने छह लाख पौधे विदेशों से आयात किए हैं, जिन पर 12.28 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह बात बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित जवाब में कही। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर, 2019 तक बागवानी विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के फलों के 5,85,550 पौधे विदेशों से आयात किए हैं।

विज्ञापन


इन पौधों में सेब (कलमी) के 3,36,550 पौधों पर 9.86 करोड़ रुपये खर्च कर मैसर्ज वीटा ट्रेडिंग इटली से मंगवाए गए हैं। वहीं सेब (मूलवृंत) के 2,45,000 और अखरोट (कलमी) के 4,000 पौधों पर 2.42 करोड़ रुपये खर्च कर मैसर्ज फेयर प्लांट ट्रेडिंग नीदरलैंड से आयात किए गए हैं। पिछले दो वर्षों में विभिन्न फलों के 2,44,378 पौधों की मांग थी, जिस पर 1.50 लाख पौधों का आवंटन क्लस्टर के बागवानों में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed