सात दिनों से हाथ में जोत जलाकर व्रत कर रहा ये 'भक्त'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के धर्मपुर से आठ किमी दूर रोड़ी गांव के नागेश्वरी माता मंदिर के युवा पुजारी देवेंद्र उर्फ बंटी ने अपनी दाईं हथेली पर घी के दीप जलाकर व्रत रखा है। वह पिछले सात नवरात्रों से लगातार अपनी हथेली पर दिया जलाकर उपवास कर रहे हैं।
नौ दिनों तक हाथों में दिए जलाकर व्रत रखने का प्रण लिया था। इसमें ग्रामीण भी हथेली पर दीप जलते रहने में सहयोग कर रहे हैं। युवा पुजारी के मुताबिक मां सरस्वती ने स्वप्न में दर्शन देकर दाईं हथेली पर दो दीप जलाने के निर्देश दिए थे।
उसके बाद यह आस्था उत्पन्न हुई है। यह जनकल्याण के लिए है। उन्होंने बताया कि वह मात्र रात को एक जूस का गिलास पीते हैं। नौ दिनों तक वह उपवास के साथ-साथ हथेली पर घी के दिए जलाते रहेंगे।
ग्रामीण कर रहे मदद: प्रधान
रोड़ी पंचायत के प्रधान कृपा राम ने बताया कि पुजारी बंटी ने अद्भुत आस्था और भगवान के प्रति विश्वास दिखाया है। उसी का नतीजा है कि तमाम मुश्किलों के बाद वह हथेली पर दीए जलाए हुए हैं।
गांव के लोग उनकी इस आस्था को कायम रखने में पूरी मदद कर रहे हैं। दीपों को जलाया जा रहा है। इसके लिए बारी-बारी से गांव वालों की पुजारी के साथ ड्यूटी लगाई गई है ताकि वह अपनी इस मुराद को पूरी कर सके।
स्थानीय लोग पुजारी की इस आस्था को लेकर काफी प्रभावित है और सभी यह दुआ कर रहे हैं वह अपने प्रण का पुरा कर सकें।