फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   It took one and half hour to reach the bus stand from Navbahar, people are troubled

Shimla News: नवबहार से बस स्टैंड पहुंचने में लगा डेढ़ घंटा, लोग परेशान

Thu, 22 May 2025 11:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
It took one and half hour to reach the bus stand from Navbahar, people are troubled
शिमला। राजधानी में बुधवार सुबह लोगों को यातायात जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा की छोटा शिमला से लगा जाम पेट्रोल पंप होते नवबहार तक जा पहुंचा। दूसरी तरफ जाम टॉलैंड तक पहुंचा गया। इस वजह से कार्यालय की ओर आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कई लोगों ने बसों से उतरकर पैदल सफर किया। नवबहार से पुराना बस स्टैंड पहुंचने में भारती, विशाखा और सुप्रिया को डेढ़ घंटे का समय लग गया। आम दिनों में यह सफर महज 25 मिनट का है। लोगों का कहना है कि वीआईपी लोगों की गाड़ियां जाम में जानी दी जाती है जबकि आम लोगों के वाहनों को लाइनों में खड़े रखा जाता है। इस वजह से ब्रॉकहास्ट और टॉलैंड की तरफ लंबा जाम लगा रहता है। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने कहा कि आए दिन बसें जाम में फंसी रहती हैं, इससे ऑपरेटरों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। बताया कि अधिकारी बेहतर ट्रैफिक सिस्टम बनाएं जिससे कि इस तरह की समस्या से लोगों को परेशान ना होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article