सीएम जयराम बोले- सर्विलांस के लिए हमसे ऊपर जगह तलाश रहा चीन
शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीमा पर गए थे। हिमाचल की चीन शासित तिब्बत सीमा पर चीन अपने आधारभूत ढांचे को तैयार कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चीन सर्विलांस के लिए सीमा के उस पार हमसे ऊपर सुविधाजनक जगह की तलाश कर रहा है। चीन शासित तिब्बत सीमा पर सड़कें और पक्के भवन बनाने के मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ऊंचाई पर हम हैं, चीन उससे ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है। यह गतिविधियां बॉर्डर के उस पार उन्हीं के क्षेत्र में चल रही है। वह जल्द ही केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे।
सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीमा पर गए थे। वहां सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। हिमाचल की चीन शासित तिब्बत सीमा पर चीन अपने आधारभूत ढांचे को तैयार कर रहा है।
एक सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। 40 हजार से ज्यादा मामले घटकर 14 हजार रह गए हैं। ज्यादा बंदिशें अभी नहीं लगाई जाएंगी। वैक्सीनेशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता ज्यादा बढ़ेगी, उसके बाद इन्हें लगाने के बारे में चर्चा होगी।
It's true that China is trying to strengthen its infrastructure in our border area that aligns with Tibet, we will inform the Centre about it. They (China) have also begun some surveillance activities via road at a height higher than ours: Himachal Pradesh CM Jairam Thakur pic.twitter.com/U2oC9y0B7d
— ANI (@ANI) May 31, 2021