{"_id":"fd2cdd149d012f848a6710eb8d82c8e4","slug":"it-may-rain-today-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज हो सकती है बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 May 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात और सोमवार को दिन भर हुई बारिश से प्रदेश के निचले क्षेत्रों में गेहूं की फसल और ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की सेटिंग को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यहां मंगलवार दिन की शुरुआत भी बादलों से हुई है। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई है जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। 7 मई को मौसम साफ रहेगा और 10 मई के बाद फिर से मौसम के खराब हो सकता है।
विज्ञापन
10 के बाद फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 के बाद फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। बिलासपुर में बारिश और तूफान के कारण गेहूं की फसल नष्ट हुई है। अभी तक जिले भर में लगभग 50 प्रतिशत गेहूं की फसल की कटाई होनी शेष है।
प्रदेश में हांलाकि बारिश ने गरमी से तो राहत दी है लेकिन ओलावृष्टि के चलते फसलों को भारी नुकसान भी हुआ है।