फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   isbt tutukandi and old bus stand shimla.

आईएसबीटी: मजाक बन गए एचआरटीसी के फरमान

Mon, 07 Sep 2015 11:33 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
isbt tutukandi and old bus stand shimla.

राजधानी में एचआरटीसी के फरमान मजाक बनकर रह गए हैं। रात आठ से सुबह सात बजे तक लांग रूट की बसों को पुराने बस स्टैंड भेजने के निर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। इनका पालन नहीं हो रहा। इससे हर रोज रात के समय यात्री परेशानी झेलने को मजबूर हैं। एचआरटीसी सहित हरियाणा और पंजाब रोडवेज के चालक बसों को सीधे आईएसबीटी ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि बसों पर किसी का चैक नहीं। इससे ओल्ड बस स्टैंड सहित शहर के अन्य उपनगरों को जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। सीटू जिला कमेटी और शिमला नागरिक सभा ने एचआरटीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से रात के समय सभी बसों की ओल्ड बस स्टैंड में एंट्री सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष ईश्वर वर्मा का कहना है कि टूटीकंडी आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू होने के बाद बाहरी क्षेत्रों से शिमला पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रात के समय बसों को ओल्ड बस स्टैंड आना अनिवार्य किया गया था। एचआरटीसी प्रबंधन ने तय किया गया था कि रात आठ बजे के बाद आने वाली सभी बसों को पहले पुराने बस स्टैंड आकर यात्रियों को उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद यह बसें टूटीकंडी बस स्टैंड जाएंगी, लेकिन अब संशोधित ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन किया जा रहा है। चालक बसें ओल्ड बस स्टैंड नहीं ला रहे जिसके चलते लोगों को भारी भरकम टैक्सी किराया चुका कर घर पहुंचना पड़ रहा है।

सीटू के जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने बताया कि रात के समय दिल्ली, चंडीगढ़, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू आदि क्षेत्रों से करीब 56 बसें शिमला आती हैं। यह बसें टूटीकंडी बस स्टैंड में रुक जाती हैं, इससे लोगों को ओल्ड बस स्टैंड सहित शहर के अन्य उपनगरों तक जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एचआरटीसी एमडी का घेराव करेगी सीटू

isbt tutukandi and old bus stand shimla.

संशोधित ट्रैफिक प्लान लागू न होने पर रोष स्वरूप सीटू जिला इकाई सात सितंबर को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का घेराव करेगी। सीटू के जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने बताया कि यदि संशोधित ट्रैफिक प्लान को तुरंत लागू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ओल्ड बस स्टैंड स्थित पुलिस पोस्ट रात आठ बजे के बाद खाली हो जाती है। शिफ्ट चेंज होने के बाद तैनात कर्मचारी छुट्टी कर लेते हैं और नाइट शिफ्ट वाले कर्मी बस स्टैंड नहीं पहुंचते। इस दौरान रात आठ बजे से नौ बजे तक ओल्ड बस स्टैंड में जाम की स्थिति बनी रहती है।

एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक रामकुमार गौतम ने कहा कि टूटीकंडी आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड और शहर के अन्य उपनगरों को कनेक्टिविटी दी जाएगी। बाहरी क्षेत्रों से आनी वाली बसों के साथ लोकल बसों को टाइअप किया जाएगा। लोगों की सुविधा एचआरटीसी की पहली प्राथमिकता है, सवारियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed