{"_id":"620bdcbd209f890df9396767","slug":"iron-theft-shimla-news-sml3997158110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमुडा के गोदाम से सरिया चोरी मामले में गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमुडा के गोदाम से सरिया चोरी मामले में गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह आरोपी गिरफ्तार, एक टन सरिया बरामद, गोदाम से चुरा लिया था आठ टन सरिया
शिमला। संजौली स्थित सरकारी गोदाम से लाखों रुपये के सरिया चोरी मामले में पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संजीव कुमार (38) ननखड़ी, देविंद्र (44) चमियाणा, विजय उर्फ शिलारू (37), पवन (25), योगेश (26) और जितेंद्र (35) धर्मपुर ठियोग निवासी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी हुए आठ टन सरिया में से एक टन सरिया बरामद कर लिया है। हालांकि ट्रक मालिक अभी अग्रिम जमानत पर चल रहा है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपियों ने दो बार हिुमडा के स्टोर में सेंधमारी की थी। पहली बार 13 जनवरी और दूसरी बार 31 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी गोदाम से 8 टन सरिया ट्रक में लादकर उड़ा ले गए थे। इसके बाद उपमंडल ठियोग के धर्मपुर और शिलारू में जाकर ग्रामीणों को सरिया बेच दिया। धर्मपुर से पुलिस 5 फरवरी को 13 क्विंटल सरिया बरामद कर चुकी है। अब मंगलवार को पुलिस ने शिलारू से 87 क्विंटल सरिया कब्जे में लिया है। बाकी सरिया कहां है, इसका जांच में खुलासा होगा। ढली थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी की नेतृत्व में एएसआई प्रवीन, हेड कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल राकेश ने मामले का पर्दाफाश किया है। शहरी विकास मंत्री ने पूरे मामले में हिमुडा के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
इस तरह हुआ मामले का पर्दाफाश
शातिरों ने हिमुडा कालोनी में बने स्टोर में सेंधमारी कर 8 टन सरिया चुर लिया था। इसको निर्माण कार्य के लिए साइट पर रखा था। मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ली गई। इस आधार पर ट्रक को ठियोग के धर्मपुर क्षेत्र के नेहरा गांव से ढूंढ निकाला। इसके साथ 13 क्विंटल धर्मपुर क्षेत्र से कब्जे में लिया था। वहीं पुलिस की दबिश से पहले ही ट्रक मालिक फरार हो गया। अब शिकायत के पंद्रह दिन बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।