फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IRCTC will also arrange for travel by road and air for Kumbh

Kumbh Mela 2025: कुंभ के लिए सड़क और वायु मार्ग से भी यात्रा करवाएगा आईआरसीटीसी

Sat, 04 Jan 2025 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jan 2025 11:32 AM IST
सार

आईआरसीटीसी ने आगामी महाकुंभ मेले 2025 में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यात्रा, भोजन और प्रयागराज में टेंट में रहने के लिए विशेष पैकेज महाकुंभ ग्राम आईआरसीटीसी टेंट सिटी प्रयागराज जारी किया है।

विज्ञापन
IRCTC will also arrange for travel by road and air for Kumbh
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने आगामी महाकुंभ मेले 2025 में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यात्रा, भोजन और प्रयागराज में टेंट में रहने के लिए विशेष पैकेज महाकुंभ ग्राम आईआरसीटीसी टेंट सिटी प्रयागराज जारी किया है। महाकुंभ ग्राम एक अत्याधुनिक आवास सुविधा है जो विशेष रूप से पर्यटकों के लिए तैयार की गई है और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। प्रयागराज के लिए चंडीगढ़ से चलने वाली विशेष ट्रेन के अलावा अगर कोई 50 लोगों का दल बुकिंग करवाता है तो आईआरसीटीसी प्री पेड बुकिंग पर सड़क मार्ग अथवा वायु मार्ग से यात्रा सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। टेंट सिटी प्रयागराज में दो लोगों के लिए एक रात का सुपर डीलक्स टेंट का किराया 18 हजार और विला का किराया 20 हजार तय किया गया है। एक्सट्रा बेड के लिए सुपर डीलक्स में 5000 जबकि विला में 7000 चुकाने होंगे।

विज्ञापन


सुपर डीलक्स टेंट और विला टेंट में अटैच बाथरूम, चौबीसों घंटे गर्म और ठंडे पानी की सुविधाएं, पूरे दिन आतिथ्य टीम तक पहुंच, रूम ब्लोअर, बिस्तर लिनन, तौलिए और टॉयलेटरीज सम्मिलित है जिसमें भोजन भी शामिल हैं। विला टेंट में टेलीविजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। महाकुंभ में टेंट सिटी में रहने की व्यवस्था के लिए 3 रात का पैकेज जारी किया गया है। शाही स्नान के अलावा अन्य दिनों की बुकिंग के लिए 10 फीसदी छूट भी दी जाएगी। 13, 14 और 29 जनवरी के अलावा 3, 4, 12 और 26 फरवरी को शाही स्नान होने हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर महाकुंभ ग्राम टेंट सिटी के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

कुंभ के लिए आईआरसीटीसी ने महाकुंभ ग्राम आईआरसीटीसी टेंट सिटी प्रयागराज पैकेज जारी किए हैं। 50 लोगों तक के ग्रुप के लिए अग्रिम बुकिंग पर सड़क मार्ग और वायु मार्ग से भी यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। टेंट सिटी प्रयागराज में श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।- हरजोत सिंह संधू, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed