फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   irctc indian railway book your food and get delivery at your seat

अब ट्रेन में खाइए अपने मनपंसद रेस्टारेंट का खाना

Fri, 11 Mar 2016 08:43 PM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Mar 2016 08:43 PM IST
सार

  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं खाना
  • टोल फ्री नंबर और एसएमएस से भी बुकिंग की सुविधा
  • रेलवे ने कई रेस्टारेंट के साथ किया करार

विज्ञापन
irctc indian railway book your food and get delivery at your seat
आईआरसीटीसी - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

अब ट्रेन में आप अपने मनपंसद रेस्टारेंट का खाना खा सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने कई रेस्टारेंट के साथ करार किया है। आईआसीटीसी ने यह सुविधा शुरू की है। http://www.ecatering.irctc.co.in साइट पर लॉग इन करके मनपसंद खाना ऑर्डर किया जा सकता है। साइट पर दो विकल्प उपलब्‍ध हैं। 

विज्ञापन


सर्च बाई स्टेशन और सर्च बाई पीएनआर नंबर। सर्च बाई स्टेशन करने पर रेलवे स्टेशन का नाम फिल करना होगा। इसके बाद उस स्टेशन पर मौजूद सभी रेस्टोरेंट का मेन्यू आपके पास खुल जाएगा। यहां से आप अपने मनपंसद रेस्टारेंट के खाने का ऑर्डर कर सकते हैं। अभी साइट पर प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 300 रूपए से ज्यादा के ऑर्डर पर 10 फीसदी कैशबैक ऑफर चल रहा है।

विज्ञापन

एसएमएस से भी बुक कर सकते हैं

irctc indian railway book your food and get delivery at your seat
आईआरसीटीसी - फोटो : Demo Pic

मनपंसद रेस्टारेंट का खाना बुक करने के लिए मोबाइल से meal <स्पेस> PNR नंबर टाइप कर139 पर एसएमएस करें या फिर टोल फ्री नंबर 18001034139 डायल करके भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। या फिर 0120- 4383892-9 (8 लाईन) पर भी कॉल कर सकते हैं। 

इन रेस्टारेंट का खाना मिलेगा- कमसम रेस्टारेंट प्राइवेट लिमिटेड, स्ट्रीट फूड बाई पंजाब ग्रिल, ट्रैवल फूड सर्विसेस, डोमिनोज पिज्जा, बीटीडब्‍ल्यू प्राइवेट लिमिटेड, फूडपांडा, दीपक एंड को., ट्रेवल खाना, चायोस, किशोर केटरर्स, वसंतम केटरर्स,  बिरयानी पैराडाइज। इसके अलावा और भी कई सारे रेस्टारेंट के मैन्यू साइट पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed