{"_id":"5b51fd1b4f1c1b51748b61f4","slug":"ips-officer-sanjay-kundu-appointed-as-additional-principal-secretary-to-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय कुंडू बने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय कुंडू बने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाए गए 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को प्रदेश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कुंडू को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कुंडू को क्वालिटी कंट्रोल सेल और केंद्रीय परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एडीजी कानून व्यवस्था के पद को छोड़कर कुंडू केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। केंद्र में वह जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनते ही जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से कुंडू को वापस भेजने के लिए पत्र लिख दिया। दलील दी कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त प्रधान सचिव लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद से ही उनकी हिमाचल वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी। बीते मंगलवार को कुंडू मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली से हिमाचल लौट आए। बुधवार को उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग दे दी लेकिन मुख्य सचिव के शिमला में न होने की वजह से नियुक्ति के आदेश अटक गए।
हालांकि, कुंडू ने लौटते ही मुख्यमंत्री के सहयोगी के रूप में काम शुरू कर दिया। शुक्रवार को मुख्य सचिव के लौटते ही आखिरकार उनके आधिकारिक आदेश हो गए।