{"_id":"8aeeda24ec4e5f0ba885f639eff44c74","slug":"ipl-star-rishi-dhawan-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टीम इंडिया में खेलना है मेरा अगला लक्ष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टीम इंडिया में खेलना है मेरा अगला लक्ष्य'
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 01 Nov 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन का टीम इंडिया में खेलना अगला लक्ष्य है। इसके लिए गेंदबाजी व बल्लेबाजी में और बेहतर परफॉरमेंस करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऋषि धवन ने फिलहाल शादी के बारे में नहीं सोचा है। उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के लिए धर्मशाला रवाना होने से अपने आवास पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर व आईपीएल स्टार ऋषि धवन ने यह बात कही। धवन का अभी तक शादी का कोई विचार नहीं है। टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट मैचों से फुरसत मिलते ही ऋषि धवन साथ थकान मिटाने के लिए परिवार के बीच पहुंच जाते हैं। लेकिन क्रिकेट का अभ्यास करना नहीं छोड़ते हैं। घर आते ही ऋषि धवन पड्डल ग्राउंड में बल्ला भांजने व गेंदबाजी करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
पड्डल ग्राउंड से की शुरुआत
छोटी सी उम्र में धवन से पड्डल ग्राउंड की पिच पर खेल कर आज इस मुकाम तक पहुंचे। ऋषि धवन ने बताया कि घर आने पर दोस्त व परिजनों के अलावा पड्डल में अपना समय बिताते हैं। पड्डल मैदान से ही अपना करियर शुरू किया है और घर आने पर यहां भल्ला भांजने में कोई गुरेज नहीं करते हैं।
उन्होंने क्रिकेट खेल में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को सलाह दी है कि वह मजे के लिए न खेलें, बल्कि मेहनत कर अपना करियर बनाएं। मेहनत के बिना आगे बढ़ पाना मुश्किल है। हिमाचल में क्रिकेट की बढ़ती सुविधा का श्रेय ऋषि ने बीसीसीआई के सचिव व सांसद अनुराग ठाकुर को दिया है।