{"_id":"3ac071b5bd272f578559d12e4a4bdbda","slug":"ipl-matches-will-not-played-in-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए को झटका, धर्मशाला में नहीं होंगे आईपीएल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए को झटका, धर्मशाला में नहीं होंगे आईपीएल मैच
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-सीजन सात में मैच करवाने की इच्छा पाले एचपीसीए को करारा झटका लगा है। यूएई के बाद भारत में होने वाले मैचों के जारी शेड्यूल में धर्मशाला का नाम नहीं है।
विज्ञापन
यह फैसला बीसीसीआई और आईपीएल गर्विनिंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है। एचपीसीए ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के अड़ियल रैवये के कारण धर्मशाला में इस बार आईपीएल मैच नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने कहा कि बीसीसीआई ने 10 से 14 मई के बीच धर्मशाला में मैच करवाने की इच्छा जताई थी। बीसीसीआई ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर आईपीएल सीजन-सात में सुरक्षा और सहयोग देने के बारे में जानकारी भी मांगी थी।
विज्ञापन
लेकिन सरकार ने प्रस्ताव को नहीं माना और न ही बीसीसीआई को इसका जवाब दिया। इसके चलते बीसीसीआई ने धर्मशाला में मैच न करवाने का फैसला लिया है। सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मैचों में सुरक्षा मुहैया न करवाकर प्रदेश और देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियोें की भावना को आहत किया है।