फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL in Dharamshala: Neither will it be canceled nor will the money for the booked ticket be given.

धर्मशाला में आईपीएल: न रद्द होगा और न ही बुक टिकट का मिलेगा पैसा

Tue, 09 Apr 2024 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 09:55 AM IST
सार

मैच का टिकट एक बार बुक होने के बाद इसे रद्द नहीं किया जा सकेगा। रिफंड भी क्रिकेट प्रेमियों को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
IPL in Dharamshala: Neither will it be canceled nor will the money for the booked ticket be given.
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

आईपीएल सीजन-17 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दो मुकाबले खेले जाने हैं। इन मैचों में टिकट खरीदने वाले क्रिकेेट प्रेमियों को कुछ नियम परेशानी में भी डाल सकते हैं। मैच का टिकट एक बार बुक होने के बाद इसे रद्द नहीं किया जा सकेगा। रिफंड भी क्रिकेट प्रेमियों को नहीं मिलेगा। इसके अलावा पिछले साल की तरह इस बार भी दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए टिकट खरीदना अनिवार्य रहेगा। बिना टिकट के बच्चे की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। बीसीसीआई और आईपीएल के यह नियम दर्शकों को परेशान कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के बाद क्रिकेट प्रेमी बॉक्स ऑफिस पर मैच से दो या तीन दिन पहले टिकट की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। जिन्हें वहां पर बुक किए गए टिकट की ऑनलाइन पेमेंट और टिकट नंबर को दिखाना होगा।

विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों की ऑनलाइन टिकट बिक्री 15 अप्रैल के बाद शुरू होने की उम्मीद है। इन मैचों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकट मिलेगी। धर्मशाला में पहला मैच 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 9 मई को पंजाब और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल के नियमों के अनुसार एक बार टिकट बुक करवाने के बाद कैंसिल नही करवाया जा सकता है और न ही टिकट का रिफंड मिलेगा। यह सभी नियम क्रिकेट प्रेमी टिकट बुक करवाते समय बेवसाइट पर देख सकते है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से तरह दो साल से अधिक उम्र के बच्चों को टिकट भी लेना होगा। वहीं, उम्मीद है कि धर्मशाला में होने वाले मैचों की ऑनलाइन टिकट बिक्री 15 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed