{"_id":"64650e6b6990226a890f45e6","slug":"ipl-actress-preity-zinta-seen-cheering-for-her-team-in-dharamshala-distributed-t-shirts-in-the-match-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल: धर्मशाला में अपनी टीम में जोश भरती दिखीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा, मैच में बांटीं टी-शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल: धर्मशाला में अपनी टीम में जोश भरती दिखीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा, मैच में बांटीं टी-शर्ट
Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
सार
10 साल बाद धर्मशाला स्टेडियम में पहुंची पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा अपनी टीम के खिलाड़ियों हौसला अफजाई करती दिखीं। वहीं बीसीसीआई के पदाधिकारी भी दिल्ली और पंजाब के मैच का लुत्फ उठाने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मैच के दौरान बांटीं टी-शर्ट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान पंजाब की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा मैच के दौरान क्रिकेट के रंग में रंगी दिखीं। 10 साल बाद धर्मशाला स्टेडियम में पहुंची पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा अपनी टीम के खिलाड़ियों हौसला अफजाई करती दिखीं। वहीं बीसीसीआई के पदाधिकारी भी दिल्ली और पंजाब के मैच का लुत्फ उठाने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। बीसीसीआई की ओर से अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और संयुक्त सचिव देवीसया सैकिया और आईपीएल कमीशनर अरूण धूमल ने भी मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन
प्रीति ने मैच में बांटी टी-शर्ट
धर्मशाला स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद हुए आईपीएल मैच के दौरान पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने मैदान में आए दर्शकों को पंजाब टीम की टी-शर्ट बांटीं। पहली पारी के बाद प्रीति ने स्टेडियम से स्टैंडों की तरफ चक्कर लगाते हुए क्रिकेट प्रेमियों की और पंजाब किंग्स की टी-शर्ट फैंकी।
विज्ञापन