{"_id":"67d3bde8d5971cd39f0f4b55","slug":"ipl-2025-punjab-kings-players-sweated-it-out-in-dharamshala-stadium-under-the-leadership-of-coach-ricky-ponti-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कोच रिकी पोंटिंग की अगुवाई में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने धर्मशाला स्टेडियम में बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: कोच रिकी पोंटिंग की अगुवाई में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने धर्मशाला स्टेडियम में बहाया पसीना
Fri, 14 Mar 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Mar 2025 10:56 AM IST
सार
पंजाब की 16 मार्च तक धर्मशाला में अभ्यास करेगी। दूसरे अभ्यास शिविर में भी कप्तान श्रेयस अय्यर और विदेशी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने धर्मशाला स्टेडियम में बहाया पसीना
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में अभ्यास कर पसीना बहाया। सुबह 11 बजे स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे पंजाब के खिलाड़ियों ने वार्मअप किया। इसके बाद कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के टिप्स देते हुए अभ्यास करवाया। पंजाब की 16 मार्च तक धर्मशाला में अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
दूसरे अभ्यास शिविर में भी कप्तान श्रेयस अय्यर और विदेशी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहे हैं। केवल भारतीय खिलाड़ी ही यहां पर आए हैं। इनमें युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और यश ठाकुर सहित 15 खिलाड़ी अभ्यास को पहुंचे। पंजाब किंग्स का आईपीएल में पहला मुकाबला 25 मार्च को गुजरात टीम के साथ होगा, जबकि धर्मशाला में चार, आठ और 11 मई को पंजाब की टीम तीन मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन