फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL 2024 Punjab Kings team to stay in Dharamshala for eight days

IPL 2024: आठ दिन धर्मशाला में रुकेगी पंजाब किंग्स की टीम, पांच को चेन्नई और नौ मई को आरसीबी के साथ मुकाबला

Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM IST
सार

दुनिया में सबसे खूबसूरत माने जाने वाले धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम पांच मई को चेन्नई सुपर किंग्स टीम से भिड़ेगी। पंजाब किंग्स की टीम यहां आठ दिन रुकने वाली है। धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पंजाब की टीम दो या तीन मई को पहुंचेगी।  

विज्ञापन
IPL 2024 Punjab Kings team to stay in Dharamshala for eight days
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-17 के होने वाले मुकाबलों के लिए पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला में आठ दिन रुकेगी। पांच मई को चेन्नई के साथ होने वाले मैच के लिए पंजाब की टीम तीन मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। इसकी साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी तीन मई को ही धर्मशाला पहुंचेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल का 41वां मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन


पांच मई को चेन्नई और पंजाब का मुकाबला
चार मई को सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करने के बाद दोनों टीम के बीच पांच मई को दोपहर साढ़े तीन बजे आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, पंजाब टीम का धर्मशाला में दूसरा मुकाबला नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। इसके लिए पंजाब की टीम धर्मशाला में रहकर तीन दिन अभ्यास करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चार मई को अपने होम ग्राउंड में गुजरात के साथ मैच खेलने के बाद धर्मशाला आएगी।
विज्ञापन


10 मई को रवाना होगी पंजाब की टीम
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पंजाब की टीम दो या तीन मई को पहुंचेगी। पंजाब की टीम धर्मशाला में पांच और नौ मई को अपने मैच खेलने के बाद दस मई को यहां से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed