फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ipl 2023 in hpca cricket stadium dharamshala match ticket price increased

IPL 2023: धर्मशाला में हर कोई देखना चाहता है आईपीएल के मैच, बढ़े टिकटों के दाम

Fri, 12 May 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 May 2023 10:41 AM IST
सार

1,000 रुपये वाले टिकट के दाम अब 1,500 रुपये हो गए हैं, जबकि 1,200 रुपये वाले टिकट के दाम को बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया है। 

विज्ञापन
ipl 2023 in hpca cricket stadium dharamshala match ticket price increased
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले दो आईपीएल मैचों के लिए टिकटों की मांग के चलते फ्रैंचाइजी ने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में मैच देखने के अब टिकट महंगे मिलेंगे। मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में 1,000 रुपये वाले टिकट के दाम अब 1,500 रुपये हो गए हैं, जबकि 1,200 रुपये वाले टिकट के दाम को बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


धर्मशाला में होने वाले दोनों मैचों में लिए दर्शकों को खास उत्साह देखा जा रहा है और इन मैचों को देखने के लिए टिकटों की डिमांड भी बढ़ी है। जिसके लिए फ्रैंचाइजी ने चुपचाप ही टिकटों की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस समय ऑनलाइन टिकट बिक्री में 1,000 रुपये वाले वेस्ट स्टैंड-2 और ईस्ट स्टैंड-2 में टिकट 1,500 रुपये में मिल रहा है। 850 रुपये वाले नॉर्थ -2 (लेवल-1) का टिकट भी 1,500 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा 1,200 रुपये वाले नॉर्थ-1 स्टैंड और नॉर्थ-2 स्टैंड का टिकट अब 1,750 रुपये में ऑनलाइन मिल रहा है। स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान करीब 19 हजार टिकटों की सेल की जाएगी। वहीं अभी तक कई स्टैंड की टिकट सेल हो चुकी है। एचपीसीए के एक पदाधिकारी ने कहा कि आईपीएल मैचों में टिकटों के दाम बढ़ाना और कम करना फ्रैंचाइजी के अधिकारी क्षेत्र में आता है। दस साल बाद धर्मशाला में हो रहे आईपीएल मैचों के लिए लोगों में अधिक उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में यह थे स्टैंड की टिकटों के दाम
स्टैंडों के नाम         टिकट की कीमत 
वेस्ट स्टैंड-3             750 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1             750 रुपये
नॉर्थ-1 (लेवल-1)      850 रुपये
नॉर्थ -2 (लेवल-1)      850 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2             1,000 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड          1,000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2              1,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1              1,200 रुपये
नॉर्थ-1 स्टैंड               1,200 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड                1,200 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3                1,200 रुपये
पवेलियन टैरेस             2,250 रुपये
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड       2,250 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed