फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPH minister's complaint to Election Commission by himachal Congress

पच्छाद में कांग्रेस को फिर मिला पाइपों का जखीरा, मंत्री की चुनाव आयोग से शिकायत

Sat, 12 Oct 2019 06:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सराहां (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सराहां (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
IPH minister's complaint to Election Commission by himachal Congress

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बाद कांग्रेस ने अब चुनाव आयोग से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य (आईपीएच) मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि पच्छाद हलके के वासनी में पानी के पाइपों के कई ट्रक भेजे गए हैं। उपचुनाव के समय इस क्षेत्र में यह भाजपा का लोगों को प्रलोभन देने मात्र का प्रयास है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि यह लोगों के साथ छलावा है। इससे पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर पाइपों की आपूर्ति किस योजना के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर ने क्षेत्र वासियों का भी आह्वान किया कि वे चुनावों के बाद यहां से इन पाइपों को न उठने दें। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि चुनाव के बाद ये पाइप यहां से उठाकर किसी दूसरे स्थान में भेज दिए जाएंगे। उन्होेंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

पच्छाद उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पाइपों का जखीरा मिला है। राजगढ़ के बाद अब ये पाइप वासनी पंचायत में मिले हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वासनी पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ये पाइप पकड़े हैं।

उन्होंने पच्छाद उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।  पच्छाद उपचुनाव में कांग्रेस लगातार भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगा रही है।

 राठौर ने कहा कि लोगों ने फीडबैक दिया है कि ये पाइप पांच अक्तूबर की रात को यहां उतारे गए हैं। उनके अनुसार वासनी पंचायत में डेढ़ इंच के पाइपों का कोई काम नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि पच्छाद में उपचुनाव निष्पक्ष ढंग से नहीं हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed