फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iph executive engineer arrested in shimla.

पीलिया मामले एक और बड़े अफसर की हुई गिरफ्तारी

Sun, 31 Jan 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 Jan 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
iph executive engineer arrested in shimla.

राजधानी शिमला में दूषित पानी से फैले पीलिया मामले में एक बड़े अफसर की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस केस में आरोपी बनाए मल्याणा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालन और निगरानी के लिए जिम्मेदार आईपीएच के एक्सईएन विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डीडब्लू नेगी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से ढली पुलिस और एसआईटी को काफी मदद मिलेगी। प्लांट में गड़बडि़यों के कई राज भी खुलने की उम्मीद है। इस मामले में अब तक की यह पांचवीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने सबसे पहले प्लांट के सुपरवाइजर और कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी ठेकेदार धरा। बीते दिन एसडीओ हाथ लगे। एक्सईएन को गिरफ्तार करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मल्याणा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आईपीएच के एक्सईएन स्तर के अधिकारी ही इसके संचालन और निगरानी के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं शहर को अश्वनी खड्ड से आने वाले पानी की लिफ्टिंग और इसकी गुणवत्ता की जांच भी इन्हीं के जिम्मे थी। ठेकेदार से एसआईटी अलग से पूछताछ कर रही है। विभाग और ठेकेदार के बीच कोई सांठगांठ थी इसका भी जांच में खुलासा हो सकता है।


एसडीओ दो फरवरी तक रिमांड पर- शनिवार को गिरफ्तार आईपीएच के एसडीओ एचसी चौहान को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जिसे दो फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वहीं, सुपरवाइजर मनोज और कनिष्ठ अभियंता परनीत कुमार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जबकि ठेकेदार अक्षय डोगर दो फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed