फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Iodine of salt flying due to loosening of box lid, reveals in Study

अध्ययन में खुलासा: डिब्बे में ही उड़ जा रहा आपके नमक का आयोडीन

Mon, 01 Nov 2021 01:49 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 01:49 AM IST
सार

अध्ययन में पता चला है कि बच्चे पर्याप्त मात्रा में आयोडीन युक्त नमक का सेवन कर रहे हैं, लेकिन नमक के रखरखाव की कमी के चलते नमक में मौजूद आयोडीन बच्चों को नहीं मिल पा रहा। घरों में जिन डिब्बों में नमक रखा जाता है, उनका ढक्कन ढीला होने से नमक का आयोडीन उड़ जाता है।

विज्ञापन
Iodine of salt flying due to loosening of box lid, reveals in  Study
नमक(फाइल) - फोटो : iStock

विस्तार

आयोडीन युक्त नमक का सेवन करने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में 6 से 15 साल के बच्चों में आयोडीन (पोषक तत्व) की कमी पाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के विशेषज्ञों के एक दल की ओर से किए गए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है। अध्ययन में पता चला है कि बच्चे पर्याप्त मात्रा में आयोडीन युक्त नमक का सेवन कर रहे हैं, लेकिन नमक के रखरखाव की कमी के चलते नमक में मौजूद आयोडीन बच्चों को नहीं मिल पा रहा। घरों में जिन डिब्बों में नमक रखा जाता है, उनका ढक्कन ढीला होने से नमक का आयोडीन उड़ जाता है।

विज्ञापन


 पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहली ही यहां आयोडीन की पूरी खुराक नहीं मिल पाती है। अध्ययन करने वाली टीम में शामिल डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के कम्युनिटी मेडिसिन के मुखिया व प्रो. सुनील कुमार रैना के अलावा इसी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर दिनेश कुमार, रमन चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीर कुमार, लेक्चरर स्टैटिक्स सुशांत शर्मा और मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट ऊना के हेल्थ रिसर्च विभाग के वैज्ञानिक चिराग गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा और आसपास के स्कूलों में जाने वाले 227 बच्चों पर यह अध्ययन किया गया, जिसमें उनके सामाजिक जनसांख्यिकी, खानपान, नमक सेवन और यूरिनरी आयोडीन कंसंट्रेशन (यूआईसी) का आकलन किया गया। प्रोफेसर सुनील कुमार रैना ने बताया कि चूंकि लोग आयोडीन युक्त नमक तो खरीदते हैं, लेकिन आमतौर पर उन्हें स्टोर करते समय डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह से बंद नहीं करते। इस वजह से धीरे-धीरे नमक का आयोडीन उड़ जाता है और आयोडीन युक्त नमक खाने के बावजूद बच्चों में इसकी कमी पाई जाती है। बताया कि आयोडीन की कमी का असर बच्चों के विकास पर पड़ता है। इसमें लंबाई पर असर के अलावा घेंघा जैसी बीमारी से भी बच्चे ग्रस्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी नमक भी बढ़ा रहा मुश्किलें 
हिमाचल प्रदेश में एक ओर नमक के डिब्बों का ढक्कन ढीला होने से बच्चों में आयोडीन पाने की परेशानी सामने आ रही है तो दूसरी ओर मिलावटी नमक भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। नमक बेचने वाली एक नामी कंपनी ने हाल ही में मिलावटी नमक बेचने की शिकायत की थी। कहा गया कि कंपनी के नाम पर खराब गुणवत्ता वाला नमक बेचा जा रहा है। इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। वहीं, आयोडीन की कमी दूर करने के लिए ही राशन की दुकानों पर भी आयोडीन युक्त सस्ता नमक बेचने की कवायद प्रदेश सरकार ने शुरू की थी। हालांकि उस नमक की भी गुणवत्ता पर सवाल उठ चुके हैं। जाहिर है कि नमक की गुणवत्ता और उसके रखरखाव पर ध्यान देने पर ही आयोडीन की कमी की समस्या से निजात मिलना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed