नंबर घुमाइए, गैस सिलेंडर बुक करवाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और एजेंसियों पर लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन कंपनी ने नया तरीका खोज लिया है। उपभोक्ता अब घर बैठे फोन नंबर 98825- 54411 पर कॉल कर 24 घंटे गैस की बुकिंग करा सकते हैं। इंटीग्रेटेड वाइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) से गैस बुक होगी।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन की राजधानी में चल रही चार गैस एजेंसियों उत्तम, हिमालय, विनीत और दुर्गा गैस एजेंसी में यह सेवा शुरू हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से शहर के 60 हजार से अधिक रसोई गैस उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उत्तम गैस एजेंसी की प्रबंधक कुसुमलता ने बताया है कि इस सुविधा से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुश्किल पड़ने पर उपभोक्ता एजेंसी आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे होगी गैस की बुकिंग
फोन मिलाने के बाद ऑप्शन चूज के लिए हिंदी के लिए एक तथा अंग्रेजी के लिए दो दबाना होगा। उसके बाद कंप्यूटर एजेंसी का लैंड लाइन नंबर बिना एसटीडी कोड मांगेगा। वह नंबर अपने मोबाइल में लिखना होगा। उसके बाद अपना गैस का उपभोक्ता नंबर लिखना होगा। इसके बाद कंप्यूटर के बताए गए निर्देशानुसार चलना होगा। कुछ ही पलों में उपभोक्ता की गैस बुक हो जाएगी। गैस बुक होने का मेसेज भी उपभोक्ता के मोबाइल पर आ जाएगा।
जिस मोबाइल नंबर से उपभोक्ता अपनी गैस बुक कराएगा। आगे भी उसी मोबाइल नंबर से गैस की बुकिंग होगी। यह मोबाइल नंबर कंप्यूटर में रजिस्टर्ड हो जाएगा। एक मोबाइल नंबर से उपभोक्ता एक की गैस सिलेंडर बुक करा सकेगा। सिलेंडर न पहुंचने पर उपभोक्ता एजेंसी में आकर संपर्क कर सकते हैं।
अब नहीं चलेगी मनमर्जी
इससे पहले उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर को कोई भी बुक करा देता था। कई बार तो वेंडर ही उपभोक्ता के सिलेंडर को बुक करा देते थे। उपभोक्ता को इसका पता नहीं चल पाता था। अब उपभोक्ता के मोबाइल फोन से ही गैस बुक हो सकेगी। इसमें किसी की मर्जी नहीं चल सकेगी।
गैस एजेंसी-------फोन नंबर
उत्तम गैस--------2673600
हिमालय गैस------2658851
विनीत गैस--------2813353
दुर्गा गैस----------2841378
हिंदुस्तान पेट्रोलियम पहले ही दे रहा सुविधा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी की शहर में स्थित दो गैस एजेंसियाें शिवा और बेस्ट गैस सर्विस के 31 हजार उपभोक्ताओं को सुविधा पहले ही मिल रही है। एचपी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए 98820- 23456 नंबर डायल करना पड़ता है। बेस्ट गैस सर्विस में 14 हजार और शिवा गैस सर्विस में 17 हजार उपभोक्ता हैं।