{"_id":"6bb6704bcd280223f44a218278ade314","slug":"investors-meet-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाका तैयार, निवेशकों को बुलाने निकलेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाका तैयार, निवेशकों को बुलाने निकलेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की आबोहवा, सस्ती बिजली, फल, फूल और हर्बल पौधे की प्रजातियों को भुनाने की तैयारी है। मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के उद्यमियों को बेहतर माहौल का हवाला देकर हिमाचल की ओर निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा, जिससे प्रदेश में ज्यादा निवेश हो सके। इसके लिए सरकार की ओर से पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरा सरकारी अमला पांच दिन के दौरे पर रवाना होगा। हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा, आवास, जल विद्युत दोहन, सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिक पार्क, हर्बल दवाओं, पुष्प उत्पादन, फ्रूट प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में निजी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में निवेश कराने के लिए उद्योगपतियों के सामने सरकार की ओर से ठोस प्रस्ताव रखा जाएगा। निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘निमंत्रण से निवेश’ स्लोगन बनाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खुद निवेशकों से से मिलकर उन्हें राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रेरित करेंगे। सरकार की ओर से इनवेस्टर मीट के लिए पूरा प्रारूप तैयार कर लिया गया है। प्रदेश की आबोहवा से लेकर सस्ती बिजली दरें और सरकार की ओर से दी जाने वाली रियायतों को बताया जाएगा। इस कदम से निश्चित तौर पर निवेश बढ़ेगा।
विज्ञापन
-राजेंद्र सिंह, निदेशक, उद्योग