फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investors meet in bangalore.

हिमाचल में होगी 1000 करोड़ की 'बारिश'

Sat, 08 Nov 2014 02:37 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
investors meet in bangalore.

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को देखते हुए डेक्कन एयरवेज ने राज्य में हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात में डेक्कन एयरवेज के प्रबंध निदेशक कैप्टन गोपीनाथ ने दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला, कुल्लू और कांगड़ा के लिए हवाई उड़ानें आरंभ करने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


वहीं, विप्रो कंज्यूमर केयर और टीवीएस कंपनी भी अपना प्लांट लगाने को तैयार है। दोनों औद्योगिक घरानों ने प्रदेश में 800 करोड़ निवेश की इच्छा जताई है। मुंबई के बाद शुक्रवार को बंगलूरू में आयोजित इनवेस्टर मीट के दौरान कर्नाटक के कई नामी ग्रुप हिमाचल में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने विप्रो कंज्यूमर केयर और लाइटनिंग प्लांट ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और विस्तार की इच्छा जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने विपरो को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस की ओर से 300 करोड़ का प्रस्ताव

investors meet in bangalore.

टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने प्रदेश में इंजन मैन्युफैक्चर उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया। टीवीएस की ओर से 300 करोड़ रुपये से अधिक निवेश का प्रस्ताव दिया गया। टीवीएस की ओर से हिमाचल में स्कूटी का बड़े पैमाने पर इंजन निर्माण शुरू किया जाएगा। सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सामाजिक कल्याण गतिविधियां शुरू करने की भी बात कही गई।

करलॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुधाकरपाई ने हिमाचल में 250 करोड़ रुपये से अधिक निवेश का ऑफर दिया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भी निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का भरोसा दिया। टोयटा के उपाध्यक्ष विक्रम किरलोस्कर भी हिमाचल में निवेश पर इच्छुक हैं। हिमाचल के रहने वाले एवं कर्नाटक के उद्यमी राम प्रसाद ने भी प्रदेश में व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया।

इसके अलावा वाल्वो इंडिया लिमिटेड तथा डेल कंप्यूटर के प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने डेल के प्रतिनिधियों को प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार हिमाचल में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करने लिए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

एक माह में शुरू होंगी हवाई सेवाएं

investors meet in bangalore.

डेक्कन एयरवेज के प्रबंध निदेशक कैप्टन गोपीनाथ ने ‘इनवेस्टर मीट’ के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आश्वासन दिलाया कि औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद हिमाचल में एक महीने की भीतर हवाई सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। गोपीनाथ ने शिमला से दिल्ली के लिए तीन और चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए दो उड़ानें प्रतिदिन शुरू करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव, ऊर्जा एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव उद्योग एवं श्रम आरडी धीमान, उद्योग विभाग के निदेशक राजेंद्र सिंह, सलाहकार उद्योग राजेंद्र चौहान तथा पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान भी बैठक में उपस्थित रहे।

आज मोदी के शहर में होंगे सीएम

इनवेस्टर मीट कार्यक्रम के तहत शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित पूरा अमला अहमदाबाद पहुंच जाएगा। इस दौरान अहमदाबाद के फार्मा कंपनियों और अन्य औद्योगिक इकाईयों को हिमाचल में निवेश करने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed