फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investment invitation to pharma companies of New Zealand, Indonesia in himachal

Himachal: न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया की फार्मा कंपनियों को हिमाचल में निवेश का न्योता

Mon, 29 Jan 2024 10:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

सोमवार को हिमाचल उद्योग विभाग की ओर से दुबई में इंडियन फार्मा कंपनी के स्टॉल लगाए गए।

विज्ञापन
Investment invitation to pharma companies of New Zealand, Indonesia in himachal
हिमाचल उद्योग विभाग की ओर से दुबई में इंडियन फार्मा कंपनी के स्टॉल लगाए गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया की फार्मा कंपनियों को हिमाचल में निवेश का न्योता दिया है। सोमवार को हिमाचल उद्योग विभाग की ओर से दुबई में इंडियन फार्मा कंपनी के स्टॉल लगाए गए। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इसका उद्घाटन किया। विभाग के अधिकारियों की करीब 15 से 20 नामी फार्मा कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार की ओर से हिमाचल उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा समेत 12 अधिकारियों के अलावा फार्मा कंपनियों के मालिक और कंसल्टेंट दुबई में जुटे हैं।
विज्ञापन


1 फरवरी तक 743 औद्योगिक घरानों के साथ बैठकें होनी हैं। इन फार्मा उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश करने का न्योता दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार गंभीर है। इससे पहले सीएम सुक्खू भी दुबई का दौरा करके लौट आए हैं। उन्होंने वहां के कई उद्योगपतियों से बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed