{"_id":"628e72429b5cea47816ecda4","slug":"investigation-strat-on-t-mate-death-case-shimla-news-sml410047314","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर टी मेट की मौत के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर टी मेट की मौत के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह कर्मियों के बयान कलमबंद, उच्च स्तरीय कमेटी कर रही है मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में जूनियर टी मेट की करंट लगने से हुई मौत के मामले में विद्युत बोर्ड ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता के आदेश पर गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी में तीन अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) शामिल हैं।
कमेटी को एक हफ्ते के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया और छह कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि जांच कमेटी को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाएं। इसमें जिस स्तर पर भी लापरवाही होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिन जिला मंडी के खेमिंद्र (26) पुत्र प्रेम लाल गांव थली तहसील करसोग की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी।
खेमिंद्र, विद्युत बोर्ड के ढढयोग सेक्शन में जूनियर टी मेट के पद पर तैनात था। ढढयोग-घैणी एचटी लाइन में तकनीकी खराबी आने पर वह अन्य कर्मचारियों के साथ मरम्मत कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान खेमिंद्र पोल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में कर्मचारी उसे बेसुध अवस्था में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक खेमिंद्र की करंट लगने से मौत हुई है। खेमिंद्र 2019 से बोर्ड में सेवाएं दे रहा था। बुधवार को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डीसीपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।