{"_id":"628e717e481d613ae46c0cbb","slug":"investigation-strat-aganist-tution-teacher-shimla-news-sml41004676","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन का कारोबार चलाने पर शिक्षकों के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन का कारोबार चलाने पर शिक्षकों के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी के स्कूलों के आठ शिक्षकों पर लगे हैं आरोप
निदेशालय के आदेश पर विभाग करवा रहा जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के चार नामी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा स्कूल के बाहर ट्यूशन और कोचिंग सेंटर चलाने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर शिमला निदेशालय में शिकायत की थी।
अब निदेशक के आदेश पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला शिमला ने इसके लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू करवा दी है। कमेटी में शामिल प्रधानाचार्य स्तर के सदस्यों ने बुधवार को एक स्कूल में जाकर छानबीन की। कमेटी को जांच पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद निदेशालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद ही इस मामले में आरोप साबित होने पर निजी स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
इस मामले में दो अभिभावकों ने शहर के चार निजी स्कूलों के आठ शिक्षकों के खिलाफ निदेशालय को शिकायत पत्र भेजा था। इसकी एक प्रति राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और सचिव सीबीएसई को भी दी थी। शिक्षक स्कूल के बाहर अपना कोचिंग संस्थान नहीं चला सकता। शिकायत पत्र में आठ शिक्षकों पर स्कूल के बाहर ट्यूशन और कोचिंग का कारोबार करने, छात्रों को उनके सेंटर में प्रवेश लेने के लिए बाध्य करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाए हैं कि जो छात्र उनके कोचिंग सेंटर में या उनके पास ट्यूशन नहीं पढ़ता उनको कक्षाओं में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। शिकायत पत्र में शहर के एक ही स्कूल के तीन शिक्षकों पर भी आरोप लगे हैं। इन चार स्कूलों के शिक्षकों के अलावा शहर के कई अन्य निजी सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक भी कोचिंग सेंटर चला रहे हैं।
दो सदस्यीय कमेटी कर रही जांच : अशोक
उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने कहा कि शहर के चार निजी स्कूलों के आठ शिक्षकों पर ट्यूशन पढ़ाने और छात्रों को जबरन उसमें प्रवेश लेने के लिए बाध्य करने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक सप्ताह में जांच पूरी करने का समय दिया है। कहा कि जांच कमेटी चारों स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन और आरोपित शिक्षकों से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी।