फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation in scrap theift

Shimla News: कैसे चोरी हुआ लाखों का स्क्रैप, जांचने कल गुम्मा जाएगी कमेटी

Sun, 20 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
investigation in scrap theift
सदन के फैसले के बाद पेयजल कंपनी ने तीन पार्षदों को जांच कमेटी में किया शामिल
विज्ञापन

गुम्मा परियोजना के स्टोर से गायब हुआ है तांबे और कांसे का लाखों का स्क्रैप, नगर निगम से छिपाई थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गुम्मा पेयजल परियोजना के स्टोर से तांबे-कांसे का 30 क्विंटल से ज्यादा स्क्रैप चोरी होने के मामले में गठित जांच कमेटी मंगलवार को मौके का दौरा करेगी। आखिर कंपनी के स्टोर से इतना भारी भरकम सामान कैसे गायब हो गया, इसका पता लगाया जाएगा।
इस मामले में कहीं किसी की कोई मिलीभगत तो नहीं है, इस पर भी मौके पर व्यवस्था को जांचा जाएगा। सदन के फैसले के बाद पेयजल कंपनी ने तीन पार्षदों को भी जांच कमेटी में शामिल कर लिया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर तीनों पार्षदों को मंगलवार को गुम्मा दौरे पर बुलाया गया है। एजीएम संजय कौशल की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में पहले दो सहायक अभियंता शामिल थे। यह कमेटी पिछले साल गठित हो चुकी थी लेकिन इसने आज तक कोई जांच रिपोर्ट पेश नहीं की। दूसरी ओर नगर निगम से भी इतनी बड़ी चोरी की बात छिपाई गई। अब जब नगर निगम सदन में इस मामले का खुलासा हुआ तो महापौर ने इस जांच कमेटी में तीन पार्षदों को शामिल करने के निर्देश दिए थे। भाजपा पार्षद कमलेश मेहता, माकपा पार्षद वीरेंद्र ठाकुर और कांग्रेस के मनोनीत पार्षद गोपाल शर्मा को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी गुम्मा का दौरा करेगी और इस माह के अंत में होने वाले नगर निगम सदन में रिपोर्ट देगी। जांच कमेटी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को टीम गुम्मा का दौरा करने जा रही है।
विज्ञापन


सवालों के घेरे में है कंपनी
गुम्मा परियोजना के स्टोर से हुई लाखों की चोरी की बात कंपनी ने नगर निगम से भी छिपाए रखी। हाल ही में आरटीआई से ली गई सूचना में इस मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि स्टोर से तांबे, कांसे के स्क्रैप समेत कुल 30 क्विंटल सामान गायब हुआ है। सदन में मेयर और पार्षदों ने भी कंपनी से इस पर जवाब तलब किया था। कंपनी ने सदन में जिम्मेदार अफसरों की जगह दूसरे अधिकारी भेज दिए। इस पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए थे। इस माह होने वाली बैठक में कंपनी के संबंधित अधिकारियों को सदन में जवाब देने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed