फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation againest bjp leaders in himachal.

बढ़ने वाली है हिमाचल के भाजपा नेताओं की मुश्किलें

Wed, 24 Jun 2015 08:36 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
investigation againest bjp leaders in himachal.

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो भाजपा के कुछ नेताओं को नए मामलों में लपेटने की तैयारी में है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ब्यूरो ने जांच अधिकारियों को कड़ाई बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हुई एक महत्वपूर्ण मीटिंग में भी विजिलेंस के अधिकारियों ने नई प्रारंभिक जांचों और नए मामलों पर चर्चा की। ब्यूरो आधा दर्जन प्रारंभिक जांचें खोलने की तैयारी में है। इन मामलों में कुछ मिला तो एफआईआर दर्ज की जा सकती है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ब्यूरो कृषि, पशुपालन, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण जैसे महकमों के पूर्व सरकार के कार्यकाल के दस्तावेजों की छानबीन में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जल्द दर्ज हो सकते हैं नेताओं पर मुकदमे

investigation againest bjp leaders in himachal.

विजिलेंस ब्यूरो की विशेष जांच इकाई को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। वैसे सभी जिलों में तैनात विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों को भी गंभीर तहकीकात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जल्दी ही ऐसे विभागों में प्रथम दृष्टया सबूतों के मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो एफआईआर भी दर्ज कर सकता है। इससे पहले भी विजिलेंस एचपीसीए, बैमलोई पेड़ कटान समेत कई बड़े मामलों की जांच कर रहा है। वहीं, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के डीआईजी अरविंद कुमार शारदा ने नई खोली जा रही प्रारंभिक जांचों पर स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed