फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   invesigation

डाकघर गबन मामला : 16 हजार खातों का रिकॉर्ड जांचेगा विभाग

Mon, 30 Sep 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
invesigation
invesigation
शिमला। मशोबरा उपडाकघर में लाखों रुपये के गबन के मामले में करीब 16 हजार खातों का रिकॉर्ड जांचा जाएगा। यह हजारों खाते दुर्गापुर, घैणी, पाल, देवला, खटनोल, ढैला और क्यारकोटी ब्रांच के हैं। गौरतलब है कि आरोपी डाक सहायक खेमराज के पास ही इन ब्रांचों के हर दिन के लेनदेन के चलते लाखों रुपये जमा होता था।
विज्ञापन

डाक विभाग के मुताबिक मामले की जांच कर रही कमेटी ने रिकॉर्ड के दैनिक लेनदेन की सूची तैयार कर ली है। इसमें ब्रांचों में आने वाले लोगों के बाउचर, रसीद और पासबुकों को खेमराज के अकाउंट के दैनिक लेन देन के रिकॉर्र्ड से मिलाकर खंगाला जा रहा है। इसमें सितंबर 2017 से लेकर मौजूदा समय तक के खातों के प्रतिदिन के लेनदेन के रिकार्ड को बारीकी से चेक किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सरकारी फंड से छेड़छाड़ दो प्रकार से की गई है। ऐसे में गबन की राशि और ज्यादा बढ़ सकती है। निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने बताया कि मशोबरा की सात ब्रांचों के हजारों खातों के रिकॉर्ड की जांच हो रही है। सितंबर 2017 से लेकर मौजूद समय तक के प्रतिदिन का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। विभागीय जांच कमेटी मामले को लेकर हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

डाकघर में लोगों का पैसा सुरक्षित : मिस्त्री
निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने बताया कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग के पास खाताधारकों का जमा करवाया पैसा सुरक्षित है। बावजूद किसी ग्राहक को खाते में गड़बड़ी लगती है तो उप डाकघर मशोबरा कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed