{"_id":"5aa141674f1c1b4d588bc195","slug":"intuc-national-president-jee-sanjiva-reddy-at-parwanoo-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी प्रधानमंत्री बने, पर गरीबों का दिल नहीं जीत सके : जी संजीवा रेड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी प्रधानमंत्री बने, पर गरीबों का दिल नहीं जीत सके : जी संजीवा रेड्डी
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भले ही देश के प्रधानमंत्री बन गए हों, लेकिन देश के गरीब जनता का दिल नहीं जीत पाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से देश का पैसा लूटकर भाग जाने वालों को फांसी पर लटकाने की मांग की। रेड्डी वीरवार को परवाणू में इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता अपने खून पसीने की कमाई बैंक में जमा करती है, लेकिन कुछ लोग पैसा लेकर भाग जाते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती हैं। देश में मौजूदा समय में हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि इंटक राजनीतिक तौर पर कांग्रेस से तो जुड़ी है, लेकिन मजदूरों के हक के लिए यदि कोई दूसरा पार्टी कांग्रेस से बेहतर हैं तो इंटक उसका समर्थन करने को है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजदूरों को बोलने का हक था, लेकिन मोदी सरकार में इन्हें बोलने का हक तक नहीं है।
कहा कि जब मजदूर अपने हक के आवाज उठा रहे हैं तो केंद्र सरकार श्रम कानून को बदल रही है। इसका सीधा फायदा उद्योगपतियों को पहुंचेगा। इस दौरान महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका क्षत्रिय, युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गावा, प्रदेश
इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, इंटक प्रदेश महासचिव एवं नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, महिला अध्यक्ष लीला शर्मा, प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।