{"_id":"6a4bcfe1a893f089c1053f69","slug":"interviews-for-anganwadi-helper-on-the-28th-and-30th-shimla-news-c-19-sml1007-749561-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार 28 और 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार 28 और 30 को
विज्ञापन
इंद्रनगर, लोअर समिट्रि, कृष्णानगर और भराड़ी में भरेंगे पद, 25 और 27 जुलाई तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 28 और 30 जुलाई को होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदू शर्मा ने बताया कि पहला साक्षात्कार 28 जुलाई को सुबह 10:30 बजे उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कार्यालय में होगा। इसमें इंद्रनगर और लोअर समिट्री, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित केंद्र के फीडर एरिया में दर्ज परिवारों की महिलाएं ही पात्र होंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई शाम 5:00 बजे तक है। दूसरा साक्षात्कार 30 जुलाई को सुबह 10:30 बजे उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी कार्यालय में होगा। इसके लिए कृष्णानगर और भराड़ी केंद्रों से आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई शाम 5:00 बजे तक है। चयनित सहायिकाओं को सरकार निर्धारित 5,800 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महिलाएं नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या दूरभाष 70188-00702 / 0177-2623124 पर संपर्क कर सकती हैं।