फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interview of tv celebrity alok narula.

कभी कॉल सेंटर में किया काम, आज छोटे पर्दे पर कमा लिया है नाम

Fri, 15 Jan 2016 01:43 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
Interview of tv celebrity alok narula.

सात दिसंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे टीवी कलाकार धर्मशाला निवासी आलोक नरूला फरवरी माह में कलर्स चैनल पर रिएलिटी शो बीसीएल में प्रतिभा दिखाएंगे। टीवी के चर्चित चेहरा बन चुके आलोक ने हाल ही में मुंबई में पेशे से डाइटीशियन अंशु मलिक के साथ सात फेरे लिए। गृह क्षेत्र धर्मशाला में शादी की रिसेप्शन में पहुंचे आलोक ने बताया कि 2013 में फिल्म

विज्ञापन


इंडस्ट्री में वह किसी परिचित मित्र की जन्मदिन पार्टी में अंशु से मिले थे। करीब दो साल तक चली मुलाकातों के बाद वह शादी के बंधन में बंध गए। शादी के धाम समारोह में बॉलीवुड लेखक और ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार के रिश्ते में साले मोइन बेग और पूर्व में आयोजित रिएलिटी शो जी सिने स्टार की खोज के विजेता रहे सरवर आहुजा ने भी शिरकत की।

विज्ञापन

डेढ़ साल कॉल सेंटर में किया काम: आलोक

Interview of tv celebrity alok narula.

सरवर आहुजा ने बताया कि एनडीटीवी इमेजिन के धारावाहिक ज्योति में उन्होंने आलोक के बड़े भाई का किरदार निभाया था। हाल ही में स्टार प्लस चैनल के धारावाहिक दीया और बाती में भी सरवर ने पुलिस किरदार की भूमिका निभाई थी। आलोक नरूला ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में संघर्ष के दौर में उन्होंने करीब डेढ़ साल तक कॉल सेंटर में काम किया था। वह कॉल सेंटर में नाइट शिफ्ट में काम करते थे।

दिन को थियेटर और ऑडिशन देते रहे। वर्ष 2008 में उन्हें बालाजी टेलीफिल्म के धारावाहिक कार्यक्रम कयामत में ब्रेक मिला। बाद में धारावाहिक मिस्टर कौशिक की पांच बहुएं, एंड टीवी के बड़ी देवरानी, सोनी पल के यह दिल सुन रहा, स्टार प्लस के यह है मोहब्बतें, एनडीवी इमेजिन के ज्योति धारावाहिक में किरदार निभाए। आलोक नरूला ने बॉलीवुड फिल्म ए वेडनस्डे में भी बतौर रिपोर्टर किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed